भुंतर, सैंज और निरमंड में खुलेगी बैंक शाखाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कहा किआईसीडीपी के तहत सहकारी सभाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया जाएगा और इस संबंध में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। मंत्री ने कुल्लू में जिला सहकारी संघ की गतिविधियों और सहकारी सभाओं की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हथकरघा क्षेत्र और खाद्यान्नों के वितरण के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी सहकारी सभाओं के लिए काफी अच्छी संभावनाएं मौजूद हैं। शुक्रवार को मंत्री ने कुल्लू में जिला स्तरीय सहकारिता दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि सहकारी सभाओं को जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए धारा-118 में रियायत देने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। सचिवों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। इस मौके पर कर्ण सिंह ने जिला सहकारी संघ के गेस्ट हाउस के लिए दस लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की।
इससे पहले जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह के विशिष्ट अतिथि और राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष शिव लाल शर्मा ने बताया कि कुल्लू जिला के भुंतर, सैंज और निरमंड में भी राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक की शाखाएं खोली जाएंगी। सहायक पंजीयक चेतन सिंह कंवर ने जिला में कार्यरत सहकारी सभाओं की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सहकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली सहकारी सभाओं व उनके पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट कॉ आपरेटर का प्रथम पुरस्कार कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की निदेशक प्रेमलता ठाकुर को, द्वितीय हिमबुनकर की लता कटोच और तृतीय पुरस्कार लाहौल आलू उत्पादक संघ के नोरबू बरोंग्पा को दिया गया। जिला सहकारी संघ द्वारा करवाई गई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में जिला सहकारी संघ के उपाध्यक्ष डोला सिंह महंत, हिम बुनकर के उपाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ठाकुर, टीआर कपूर, बलदेव ठाकुर, चरण दास डोगरा, किशन और अन्य मौजूद रहे।