फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banjar to hold protest today over neglect of disaster-affected people

Kullu News: आपदा प्रभावितों की अनदेखी पर बंजार में आज होगा प्रदर्शन

Wed, 15 Oct 2025 05:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
Banjar to hold protest today over neglect of disaster-affected people
विधायक सुरेंद्र शौरी बोले- बंजार में सामान्य नहीं हुआ जनजीवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बरसात को थमे एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन बंजार विधानसभा क्षेत्र में अभी भी जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। क्षेत्र की मुख्य सड़क एनएच-305 सहित अधिकांश ग्रामीण मार्ग ठप पड़े हैं। ऐसे हालात में बंजार विधानसभा क्षेत्र की निरंतर अनदेखी और उपेक्षा के विरोध में बुधवार को बंजार मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन होगा।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि कांग्रेस सरकार क्षेत्र की जनता की पीड़ा से पूरी तरह बेपरवाह हो चुकी है। सड़कों की बदहाल स्थिति, ठप यातायात व्यवस्था और राहत पैकेज लोगों को न मिलना सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केवल मंडी जिले के लिए विशेष आपदा राहत पैकेज जारी किया है, जबकि बंजार क्षेत्र में करीब 600 मकान ध्वस्त हुए हैं और सैकड़ों परिवार अब भी पुनर्वास की प्रतीक्षा में हैं। विधायक शौरी ने स्पष्ट कहा कि अब बंजार क्षेत्र की जनता चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से आह्वान किया है कि सुबह 11 बजे तक बंजार मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed