फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banjar subdivision in the grip of cold

Kullu News: ठंड की चपेट में उपमंडल बंजार

Sun, 15 Mar 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 15 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Banjar subdivision in the grip of cold
बंजार (कुल्लू)। रविवार को उपमंडल बंजार का मौसम एकाएक खराब होने के कारण समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया। घाटी में मौसम सुबह से ही खराब रहा पर दोपहर बाद एकाएक मौसम ने करवट ली और आसमान पर काले घने बादल आने से बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया। वहीं, घाटी के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के साथ लांभालांभरी सहित ऊंची चोटियों पर रुक-रुक ताजा हिमपात का दौर जारी रहा। लोगों ने भी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों को बाहर निकाल दिया है और हीटर के साथ तंदूर का सहारा लेने को मजबूर हुए। ठंड पड़ने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। हालांकि किसान-बागवानों को बारिश होने से राहत मिलेगी और चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed