{"_id":"694189e03ebeea59ef0b8740","slug":"bajaura-girl-students-dominate-in-kabaddi-tug-of-war-kullu-news-c-89-1-ssml1015-164277-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कबड्डी-रस्साकसी में बजौरा की छात्राओं का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कबड्डी-रस्साकसी में बजौरा की छात्राओं का दबदबा
Tue, 16 Dec 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र ने करवाई जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। नेहरू युवा केंद्र ने मेरा युवा भारत के तहत रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शाढ़ाबाई में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक आयुक्त डॉ. जयवंती ठाकुर और इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक कैप्टन प्रशांत शर्मा ने किया। स्कूल और कॉलेज की टीमों ने कबड्डी और रस्साकसी प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। कबड्डी के पुरुष वर्ग वैली बॉयज प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा द्वितीय स्थान पर रहा।
महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा ने प्रथम और रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने द्वितीय स्थान पाया। रस्साकसी में भी इसी विद्यालय की छात्राओं का दबदबा रहा। मुख्यातिथि सहायक आयुक्त डॉ. जयवंती ठाकुर ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर खेल, समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान रुचिन चौहान, राहुल विष्ट, धर्मेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।