{"_id":"677fff89d5a68126120b7bea","slug":"bailey-bridge-to-be-built-on-tirthan-river-at-a-cost-of-rs-7-crore-kullu-news-c-89-1-klu1001-138723-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीर्थन नदी पर 7 करोड़ रुपये से बनेगा बैली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीर्थन नदी पर 7 करोड़ रुपये से बनेगा बैली ब्रिज
Thu, 09 Jan 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
गुशैणी में बना पुल,, इससे करीब 150 मीटर आगे नए बैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। संवाद
गुशैणी में बैली ब्रिज बनने से आठ पंचायतों की जनता होगी लाभान्वित
लोक निर्माण विभाग प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द शुरू करेगा काम
प्रीतम शर्मा
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी के केंद्र बिंदु गशैणी में तीर्थन नदी पर अब 36 मीटर लंबे बैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। तीर्थन नदी पर बनने वाले बैली ब्रिज पर 7 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
बैली ब्रिज का निर्माण होने से 8 पंचायतों की हजारों की आबादी लाभान्वित होगी। पुल को लेकर लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर रहा है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बैली ब्रिज का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
गौर रहे कि वर्तमान में जो पुल बना है, वह छोटा है और लोहे का है। इसके स्थान पर अब ग्राम पंचायत नोहांडा, पेखड़ी, तुंग, शिल्ही, मशियार, शरची, कलवारी और कंडीधार पंचायत की हजारों की आबादी के लिए कंकरीट का बैली ब्रिज बनना है। गुशैणी में प्रतिदिन आठ पंचायतों के लोग अपने कामकाज के लिए आते हैं। तीर्थन नदी पर बनने वाले बैली ब्रिज से बाढ़ आने पर खुंदन से बठाहड़ के बीच सड़क बाधित होने का खतरा भी नहीं रहेगा। आउटर सराज के लोग भी इससे लाभान्वित होंगे। उनका आना-जाना भी बशलेउ पास होकर कुल्लू के लिए रहता है।
विज्ञापन
घाटीवासी उदय शर्मा, मोहन और परस राम आदि ने कहा कि गुशैणी में बैली ब्रिज बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। विभाग बैली ब्रिज का कार्य जल्द से शुरू करे। बरसात आने से पहले ही ठेकेदार को काम पूरा करने के निर्देश जारी करें। उधर, एसडीओ बंजार कीर्तिमान ठाकुर ने कहा कि बैली ब्रिज के निर्माण पर 7 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। पुल के निर्माण के लिए विभाग ने पिछले दिनों टेंडर आमंत्रित किए थे, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अब विभाग फिर से टेंडर आमंत्रित करेगा। इसके बाद काम अवार्ड कर दिया जाएगा।
--