फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bailey bridge should be built in Ghatigarh: Nupi Devi

घटीगढ़ में बनाया जाए बैली ब्रिज : नूपी देवी

Fri, 27 Mar 2026 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bailey bridge should be built in Ghatigarh: Nupi Devi
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण-बरशैणी सड़क पर घटीगढ़ में बैली ब्रिज स्थापित किया जाए। घटीगढ़ में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। मलबा सड़क पर आ रहा है। इससे वाहन चालकाें और यात्रियों को चोटिल होने का खतरा बना रहता है। भूस्खलन घटीगढ़ गांव के लिए भी समस्या बना हुआ है। ऐसे में ग्राम पंचायत बरशैणी की महिलाएं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी से मिलने शुक्रवार को कुल्लू पहुंचीं।
विज्ञापन

महिलाओं ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया और एक मांग पत्र सौंपा। विकास महिला मंडल बरशैणी की प्रधान नूपी देवी ने कहा कि भुंतर से लेकर बरशैणी तक सड़क की हालत खस्ता है। मणिकर्ण से आगे बरशैणी तक बस सेवाएं लंबे समय से बंद हैं। घटीगढ़ में भूस्खलन बड़ी समस्या है। महामाई स्वयं सहायता समूह की प्रधान अनिता ने कहा कि खराब सड़क की वजह से मरीजों और खासकर बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाना परिजनों के लिए आफत बन जाता है।
विज्ञापन

सड़क को दुरुस्त करने और घटीगढ़ में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए स्थायी समाधान प्रशासन निकाले। रेणुका माता स्वयं सहायता समूह की प्रधान मीना ने कहा कि घटीगढ़ में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की जा रही है। उधर, ग्राम पंचायत जिया के निवर्तमान प्रधान संजू पंडित ने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण-बरशैणी सड़क साल 2023 की आपदा के बाद से बार-बार बसों की आवाजाही के लिए बंद हो रही है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग घाटी के लोगों की समस्या को हल करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। कहा कि घटीगढ़ में भूस्खलन की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल हो रही है। इस दौरान निशा, अहैल्या, सोयला, मीनाक्षी, रेखा, गंगा, किरण, जयदेवी, पिंकू आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed