फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Badra rained as a shower of relief in the midst of heat

Kullu News: गर्मी के बीच राहत की फुहार बनकर बरसे बदरा

Sun, 15 Jun 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 15 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Badra rained as a shower of relief in the midst of heat
मनाली में हो रही बारिश के बीच छाते लेकर चहलकदमी करते पर्यटक।-संवाद
मौसम ने दोपहर बाद बदली करवट, कुल्लू में अंधड़ चलने से परेशान हुए लोग
विज्ञापन

ऊंचाई वाले इलाकों के साथ पर्यटन नगरी मनाली और सैंज भी हुई बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में रविवार को बारिश की फुहारों से मौसम कूल-कूल हो गया। बारिश होने से लोगों की गर्मी से राहत मिली है। कुल्लू में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। कुल्लू में अंधड़ चला। इससे उड़ने वाली धूल के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
मनाली और सैंज में हल्की बारिश हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार को दोपहर तक कुल्लू में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिले के लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भुंतर में अधिकतम तापमान रिकाॅर्ड किया जा रहा है। लोग दिन के समय अपने घरों में ही दुबक रहे हैं। कुल्लू और भुंतर शहर में गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। दूसरी ओर, कुल्लू में आए अंधड़ के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ढालपुर मालरोड में लगी संडे मार्केट में लोग खरीदारी करने पहुंचे थे। मैदान से उड़ी धूल से लोग परेशान दिखे। शहरवासी सुमित कुमार और राजकुमार ने कहा कि रविवार को दोपहर तक गर्मी का असर देखने को मिला, लेकिन दोपहर बाद गर्मी से कुछ राहत मिली। उन्होंने कहा कि खुलकर बारिश होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed