फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bad weather stopped the wheels of buses for Keylong

Kullu News: खराब मौसम ने केलांग के लिए रोके बसों के पहिये

Thu, 30 Jan 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 30 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bad weather stopped the wheels of buses for Keylong
कुल्लू से केलांग के लिए बस इस तरह सवारिया भरी हुई।-संवाद - फोटो : किसान प्रेमसिंह का फाइल फोटो
केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच नहीं चलीं बसें, फोर बाई फोर वाहनों में अटल टनल गए पर्यटक
विज्ञापन

केलांग-दारचा, केलांग-उदयपुर के जारी रहीं सेवाएं, ऊंची चोटियों पर हिमपात से फिर बढ़ी ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू/केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति में रोहतांग सहित बारालाचा पास, कुंजम दर्रा और शिंकुला पास में हल्की बर्फबारी हुई है। बड़ा शिगरी ग्लेशियर सहित छोटा शिगरी में भी बर्फबारी हुई है।
घेपन पीक, सीबी रेंज की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ। खराब मौसम को देखते हुए वीरवार को केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच बस संचालन बंद रहा। हालांकि, केलांग- उदयपुर, केलांग-दारचा के बीच बस सेवाएं जारी रहीं।
विज्ञापन

घाटी के तमाम इलाकों में सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। ऐसे में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों को केवल फोर बाई फोर वाहनों में ही अटल टनल रोहतांग से आर-पार होने की अनुमति दी गई। हालांकि, पर्यटक फाेर बाई फोर वाहनों में अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल की वादियों में पहुंचे। पिछले दिनों पर्यटकों के चंद्रा नदी में पर्यटकों के उतरने को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों को नदी किनारे न जाने की अपील की है। पुलिस समय-समय पर लाउड स्पीकर के माध्यम से भी चेतावनी दे रही है। लाहौल की कोकसर और सिस्सू पंचायत में 28 और 21 फरवरी तक साहसिक गतिविधियां बंद हैं। ऐसे में पर्यटक अटल टनल के आसपास ही घूमने का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के केलांग डिपो के इंस्पेक्टर प्रकाश चंद ने कहा कि ताजा बर्फबारी के चलते केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच बुधवार को बस सेवा बंद रही। अब इस ओर आगामी बस सेवा मौसम और सड़क की स्थिति पर निर्भर रहेगी। घाटी के केलांग-उदयपुर, केलांग- दारचा बस सेवा वीरवार को भी जारी रही।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed