Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Baba Veernath Yuvak Mandal Gadehd got first place

Kullu News: बाबा वीरनाथ युवक मंडल गदेहड ने पाया पहला स्थान

Sun, 05 Oct 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 05 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Baba Veernath Yuvak Mandal Gadehd got first place
कुल्लू दशहरा उत्सव में लोकनृत्य प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं।-संवाद
दहशरा उत्सव में आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में परंपरागत परिधानों में दी प्रस्तुति
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर रहे भट्ठी वीवर्स सोसायटी के कलाकार भी फाइनल के लिए चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पांचवें दिन भी लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में लोकनृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जिले भर के 15 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया।
सांस्कृतिक दलों में शामिल महिलाओं ने परंपरागत पट्टू, धाठू के साथ आभूषणों में चंद्रहार, कनवाले, चांपकली, कडे़, लॉग सहित झांझर पहनकर प्रस्तुति दी। दूसरे सांस्कृतिक दलों को चुनौती देते हुए अपने-अपने क्षेत्र की संस्कृति पेश की। दिनभर हुई प्रतियोगिता में 15 सांस्कृतिक दलों में से बाबा वीरनाथ युवक मंडल गदेहड ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर भट्ठी वीवर्स सोसायटी के कलाकार रहे। इनका चयन अंतिम दिन की प्रस्तुति के लिए हुआ है। ये सांस्कृतिक दल 7 अक्तूबर को होने वाली प्रतियोगिता में एक बार फिर अपनी प्रस्तुति अंतिम मुकाबले के लिए देंगे। तीसरे स्थान पर सरोज महिला मंडल रोगना का सांस्कृतिक दल रहा।
विज्ञापन

ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में दशहरा उत्सव के दौरान 4 अक्तूबर से लोक नृत्य प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें 4 अक्तूबर को 8 सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया। इनमें दो दलों का चयन फाइनल के लिए किया गया है। 5 अक्तूबर को 15 सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुति दी। इनमें भी प्रथम और दूसरे स्थान पर रहने वाले सांस्कृतिक दलों का चयन फाइनल के लिए किया गया। अब तक 23 सांस्कृतिक दलों में से 4 दल फाइनल के लिए चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन सांस्कृतिक दलों ने दी प्रस्तुति
दशहरा उत्सव के चौथे दिन सरोज महिला मंडल रोगना, महिला मंडल लोअर प्रेम नगर, कैलाश महिला माहूनी पधर, नैना माता महिला मंडल पूईन, माता लक्ष्मी महिला मंडल प्रेम नगर, महिला मंडल हवाई शियाह, भगवती महिला मंडल वस्तोरी सेरी, जागृति महिला मंडल नथान, बाबा वीरनाथ युवक मंडल गदेहड, भुटठी वीवर्स सोसायटी भुट्ठी, भद्रकाली महिला मंडल पाहनाला, पांचाली महिला मंडल शौंढाधार, शिव शक्ति महिला मंडल नारगी, महिला मंडल माता मडासनी कमांद, देव भूमि महिला मंडल जनाहल ने प्रस्तुति दी।

--
रविवार को दिन भर करवाए मुकाबले
जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि रविवार को हुई लोकनृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दलों की संख्या बढ़ी है। दिनभर मुकाबले करवाए गए। सुंदर श्याम महंत ने मंच संचालन का जिम्मा संभाला। निर्णायक मंडल में डॉ. सूरत ठाकुर, पंडित विद्या सागर, दोत राम पहाड़िया, अच्छर सिंह ठाकुर, सत्य प्रकाश ठाकुर शामिल रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed