फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ayush Center Shanshar is increasing the disease without treatment

Kullu News: इलाज नहीं, मर्ज बढ़ा रहा आयुष केंद्र शैंशर

Mon, 26 Aug 2024 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
Ayush Center Shanshar is increasing the disease without treatment
स्वास्थ्य केंद्र में न चिकित्सक हैं और न ही फार्मासिस्ट, मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन

छोटी सी बीमारी में भी 25 किमी दूर सैंज पड़ रहा जाना
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत देहुरीधार और शैंशर के मरीजों को सर्दी-खांसी की दवा लेने के लिए 20 से 25 किमी का सफर करना पड़ रहा है। पंचायतों के लिए शैंशर में आयुष स्वास्थ्य केंद्र तो हैं लेकिन इसमें न चिकित्सक हैं और न ही फार्मासिस्ट। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यहां चिकित्सक और फार्मासिस्ट के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इस कारण मरीजों को 25 किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। आयुष स्वास्थ्य केंद्र शैंशर के तहत ग्राम पंचायत देहरीधार और ग्राम पंचायत शैंशर आती है। केंद्र में चिकित्सक न होने की वजह से इन दोनों दुर्गम पंचायतों के ग्रामीणों को बीमारी की हालत में परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीण सरकार, प्रशासन और आयुष विभाग से केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीण रामकृष्ण, निमत राम, आलम चंद, सेवती राम, अशोक, गंगा राम ने कहा कि केंद्र में चिकित्सक होने से ग्रामीणों को सैंज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कहा कि आयुष स्वास्थ्य केंद्र एक चौकीदार के हवाले है। इस कारण ग्रामीणों को छोटी से छोटी बीमारी में भी 20 से 25 किलोमीटर दूर जाकर दवाई लानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार और आयुष विभाग से शैंशर में चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की है। इस संबंध में जिला आयुष अधिकारी सुकर्मा शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए रिक्त पदों को भरने की मांग निदेशालय से की गई है। कहा कि रिक्त पदों का ब्यौरा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed