फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Award winning meritorious student

पुरस्कार पाकर चहके मेधावी विद्यार्थी

Sat, 02 Apr 2022 10:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Award winning meritorious student
बंजार कॉलेज के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करते शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर। -स? - फोटो : Kullu
पुरस्कार पाकर चहके मेधावी विद्यार्थी
विज्ञापन

बंजार कॉलेज में वार्षिक समारोह, प्राचार्य नीरज ने सालाना रिपोर्ट पेश की
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को मनाया गया। इसमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। कॉलेज के प्राचार्य नीरज कपूर ने मुख्यातिथि के समक्ष सालाना रिपोर्ट पेश की।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ने कॉलेज के शिक्षा, शैक्षणिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। पुरस्कार पाने के बाद मेधावी विद्यार्थी चहक उठे। पुरस्कार पाने वालों में ललीता कुमारी, रिया भुमासी, नरेश, देवेंद्र, कृष्ण कुमार, डोलमा देवी, हर्षदीप कौर, नवीन कुमार, चमन लाल, मोनिका ठाकुर, पूजा देवी, यशवंत जोशी, नैंसी, डिंपल चौहान, मनीषा नेगी शामिल हैं। साथ ही मेधावी निशु देवी, नीतिश भारद्वाज, कुलदीप सिंह, जाह्नवी शर्मा, शौर्य शर्मा, इशिता ठाकुर, निशांत ठाकुर, रिया सोनी, उषा ठाकुर, ममता, चेतन, मीना ठाकुर, अनिता देवी, इंदु काष्ठा, पिंगला देवी, गीता देवी, अंजना परमार, दीपिका, घनश्यामा देवी, चेतना देवी, योगिता ठाकुर, सुनीता देवी, ट्विंकल, ममता देवी, वनिता वर्मा, भुवनेश्वरी, कृष्णा ठाकुर, अनिता राज को पुरस्कृत किया। मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने कई आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति जल्द लागू की जाएगी। इसके चलते विद्यार्थी शिक्षा के साथ अनेक तरह का ज्ञान प्राप्त करेगा। गोविंद ठाकुर ने कहा कि ज्ञान से ही मनुष्य की पहचान है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष लता देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा शर्मा, जिला भाजपा सचिव संजय ठाकुर, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह भारती, युवा मोर्चा के अध्यक्ष भगत राज सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed