फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Auto drivers gave the message of cleanliness in Bhuntar

Kullu News: भुंतर में ऑटो चालकों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 08 Apr 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 08 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers gave the message of cleanliness in Bhuntar
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर ने स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल की। बुधवार को नगर में 25 ऑटो के साथ एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जो भुंतर से शमशी तक गई। नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र डोगरा ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छता, सुंदरता और ठोस कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक करना रहा। इसमें गीले और सूखे कूड़े के पृथक्करण तथा उचित निष्पादन को लेकर जानकारी दी गई। नगर पंचायत सचिव हर्षित शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मकसद नागरिक भागीदारी को बढ़ाना और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है। उन्होंने कहा कि बीते दो महीनों से नगर पंचायत के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को कचरे के सही निपटान, पृथक्करण और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान हर वार्ड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें भाषण, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन जैसी गतिविधियों के माध्यम से सफाई का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed