{"_id":"67e18fe5feccd0faea027780","slug":"austin-and-karan-were-the-winners-in-the-two-km-race-kullu-news-c-89-1-ssml1012-143980-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दो किमी की दौड़ में ऑस्टिन और करण रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दो किमी की दौड़ में ऑस्टिन और करण रहे विजेता
Mon, 24 Mar 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
सिस्सू में बर्फ के बीच हुई डॉग रेस में अपने पालतू कुते के साथ भाग लेता एक प्रतिभागी। स्त्रोत पा
केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। 11,000 फीट की ऊंचाई पर सिस्सू में हुई स्नो मैराथन के दौरान पशु रेस्क्यू (बचाव) संगठन मनाली स्ट्रेज़ और स्नोटेल्स लाहौल ने डॉग रेस का आयोजन किया।
इसमें पूरे भारत से मालिक और उनके पालतू कुत्ते एक साथ आए। कार्यक्रम का उद्देश्य पालतू जानवरों और सड़क पर रहने वाले जानवरों के प्रति दयालुता और पालतू जानवरों और उनके परिवारों के लिए एक सक्रिय जीवन शैली को बढ़ावा देना था।
एक और दो किलोमीटर लंबी दौड़ में कई प्रतिभागियों ने अपने कुत्तों के साथ दौड़ लगाई। मनाली स्ट्रेज की सह-संस्थापक डॉ. बेकी और स्नोटेल्स के संस्थापक गौरव शिमर ने बताया कि दौड़ में महाराष्ट्र के 14 कुत्तों के साथ प्रतिभागियों ने भाग लिया। एक किमी की दौड़ के विजेता एंजो और तेजस, केनो और हरीश तथा लियो और वेदराम पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। दो किमी की दौड़ में ऑस्टिन और करण, प्लूटो और अभिनव तथा मार्ले और अमन पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे हैं। संवाद