नोट बंदी के 27 दिन बाद भी, एटीएम ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के करीब एक माह बाद भी जिला के अधिकतर एटीएम बंद पड़े हैं। कुल्लू, मनाली, भुंतर, बंजार, आनी और निरमंड में एटीएम खाली पड़े हुए हैं। खराब पड़े एटीएम से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। नोट बंदी के 27 दिन के बाद एटीएम की सेवाएं बहाल नहीं हो पाई हैं। शहर के चुनिंदा एटीएम के बाहर लोगों की रुपये निकालने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों को रुपयेे निकालने के लिए कतारों में अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकतर चल रहे एटीएम शाम तक आउट ऑफ कैश भी हो रहे हैं। जिससे आम जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं।
इस संबंध में लगघाटी के रेवत राम ठाकुर, बुद्धि प्रकाश, बालक राम, खराहल घाटी के दुर्गा सिंह, मेहर चंद और नानक ठाकुर ने कहा कि बैंकों में कैश की कमी है। तो एटीएम में लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। एटीएम से मात्र 2000 निकालने के लिए भी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आ रही है। जो रुपये निकालने के लिए एक एटीएम मशीन से दूसरी एटीएम मशीन के पास जा रहे हैं। 27 दिन बाद भी जिला के अधिकांश सेवा में नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि जिला के बंद पड़े एटीएम मशीनों को सुचारु किया जाए जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। पीएनबी शाखा जरी के एसिस्टेंट मैनेजर जरी मेहर सिंह का कहना है एटीएम में कैश डाला जा रहा है लेकिन एटीएम में कैश पूरा नहीं हो पा रहा है।