फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   At Tandi Bridge, the eighteen serpent deities (Nag Devtas) will have a divine encounter with King Ghepan and Goddess Boti.

Kullu News: तांदी पुल पर अठारह नाग देवता राजा घेपन और देवी बोटी से करेंगे देव मिलन

Tue, 27 Oct 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
At Tandi Bridge, the eighteen serpent deities (Nag Devtas) will have a divine encounter with King Ghepan and Goddess Boti.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के तांदी पुल पर बुधवार को भव्य देव मिलन होने जा रहा है। घाटी के अधिष्ठाता देव राजा घेपन और देवी बोटी का अठारह नाग देवता के साथ ऐतिहासिक मिलन होगा। इस अलौकिक और भावुक नजारे को देखने के लिए तांदी पुल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। लोग इस मिलन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नाग देवता मंदिर कमेटी के अनुसार, 27 अक्तूबर को मरबल गांव से अठारह नाग देवता अपने हारियानों के साथ राजा घेपन और देवी बोटी के स्वागत के लिए तांदी पुल पहुंचेंगे। तांदी पुल पर अठारह नाग देवता राजा घेपन और देवी बोटी से मिलेंगे और उनका स्वागत करेंगे। यहीं से अठारह नाग देवता भी राजा घेपन की रथ यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस मिलन के बाद देवताओं का यह भव्य काफिला एक साथ आगे की यात्रा पर निकलेगा। करीब एक सप्ताह बाद जाहलमा गांव स्थित माता हिडिंबा देवी भी इस यात्रा में शामिल होंगी। राजा घेपन की यह पवित्र रथ यात्रा 19 अक्तूबर से शुरू हुई थी। यह रथ यात्रा हर 2 वर्ष बाद लाहौल घाटी की परिक्रमा पर निकलती है। इस यात्रा में राजा घेपन के साथ देवी बोटी लगातार साथ रहती हैं। अब तांदी में अठारह नाग देवता और जाहलमा में माता हिडिंबा के मिलने से यह देव यात्रा और भी भव्य हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed