फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Aryan, Tanmay, and Vivek won gold medals in judo.

Kullu News: जूडो में आर्यन, तन्मय और विवेक ने जीते स्वर्ण पदक

Sat, 15 Aug 2026 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Aug 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
Aryan, Tanmay, and Vivek won gold medals in judo.
कुल्लू कॉलेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता की कुश्ती मुकाबले में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी।-संवाद
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जूडो और कुश्ती के मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन

जूडो के पुरुष वर्ग में आर्यन ने 66 किलोग्राम भार वर्ग, तन्मय ने 60 किलोग्राम भार वर्ग और विवेक ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
महिला वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिका, 52 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा, 57 किलोग्राम भार वर्ग में कीर्ति और 63 किलोग्राम भार वर्ग में पलक ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में यशपाल, 61 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल नेगी और 65 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में 59 किलोग्राम भार वर्ग में किरण, 62 किलोग्राम भार वर्ग में पलक और 72 किलोग्राम भार वर्ग में स्वींकी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग के सहायक प्रोफेसर ओम प्रकाश ने कहा कि जूडो और कुश्ती में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और खेल भावना से प्रतियोगिता को सफल बनाया। खराब मौसम के कारण क्राॅस कंट्री और खो-खो के मुकाबले नहीं हो पाए।

इनके लिए दोबारा तिथियों का निर्धारण किया जाएगा। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा के शारीरिक शिक्षक बुधराम, शालंग के शारीरिक शिक्षक प्रकाश चंद और सेउबाग के शारीरिक शिक्षक ज्ञान प्रकाश विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed