फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Aryan gets battered by Vicky's punch

Kullu News: विक्की के पंच से पस्त हुए आर्यन

Sun, 11 Aug 2024 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Aryan gets battered by Vicky's punch
महाविद्यालय कुल्लू में आयोजित अंतर कॉलेज मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में आगामी 20 दिन तक अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं चलेंगी। महाविद्यालय प्रबंधन ने कैलेंडर जारी कर दिया है। पहले दिन महिला और पुरुष वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता करवाई गई। पुरुष वर्ग में पहला मुकाबला आर्यन और विक्की के बीच हुआ। इसमें विक्की ने बाजी मारी। दूसरा मुकाबला आर्यन और ललित के बीच हुआ। इसमें ललित ने जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला हर्ष और अर्जुन के बीच में हुआ, जिसमें अर्जुन ने जीत हासिल की। वहीं, महिला वर्ग में पहला मुकाबला अंजलि और आकांक्षा के बीच हुआ, जिसमें अंजलि ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला श्रुति और पायल के बीच में हुआ। इसमें श्रुति ने पायल को मात दी।
विज्ञापन

अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाना है। इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से 21 तरह के खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खेल कैलेंडर को नोटिस बोर्ड पर चस्पां किया है। खिलाड़ी खेलों की रुचि के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। इस दौरान डॉ. खेमचंद, प्रो. प्रोमिला, शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रो. ओम प्रकाश ठाकुर, मुक्केबाजी प्रतियोगिता कोच धर्मवीर, सचिन और पूर्ण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

...
अंतर कॉलेज खेल में ये होंगी स्पर्धाएं
महाविद्यालय कुल्लू में 31 अगस्त तक अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें मुक्केबाजी, वुशू, क्रॉस कंट्री, वॉलीबाल, कुश्ती, जूडो, बास्केटबाल, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज, टेबल टेनिस, हैंडबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, क्रिकेट और हॉकी की स्पर्धाएं खेल कैलेंडर के अनुसार आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed