फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Artists of the state will spread the magic of art in Kullu Carnival

कुल्लू कॉर्निवाल में प्रदेश के कलाकार बिखेरेंगे कला का जादू

Thu, 10 Mar 2022 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Artists of the state will spread the magic of art in Kullu Carnival
कुल्लू कॉर्निवाल को लेकर उपायुक्त आशुतोष गर्ग अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। उद्यमियों, व्यापारियों, दस्तकारों, शिल्पकारों और पर्यटन व्यवसायियों के लिए ढालपुर मैदान में पहली बार 21 से 30 मार्च तक कुल्लू कॉर्निवाल आयोजित होगा। इसमें प्रदेश और देश के अन्य राज्यों के हस्तशिल्प उत्पादों के लगभग 100 स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र को दो सेक्टरों में बांटा जाएगा। इसमें एसडीएम और तहसीलदार कुल्लू सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन

दस दिवसीय कुल्लू कॉर्निवाल में प्रदेश समेत जिला के कलाकार कला का जादू बिखेर कर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कुल्लू के अटल सदन में 22 से 28 मार्च तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन रोजाना शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन

इसमें स्थानीय और प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकार लोक नृत्य, थियेटर ग्रुप, लोक गायक मेले के दौरान कला का प्रदर्शन करेंगे। कॉर्निवाल में पहाड़ी कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से साहित्यकारों और कवियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने मेला मैदान का किया निरीक्षण
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मेला समिति के सदस्यों के साथ मेला मैदान का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कुल्लू कॉर्निवाल के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न प्रकार की 10 उप समितियों का गठन किया है। ये तालमेल के साथ उत्तरदायित्वों को निर्वहन करेंगी। इनमें फैशन शो, फूड स्टॉल एंड गेम्ज, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्लॉट नीलामी, आवासीय तथा ट्रांसपोर्टेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल व फूड सुरक्षा उप समितियां शामिल हैं।

खेल प्रेमियों का होगा मनोरंजन, झूले भी लगेंगे
खेल प्रेमियों के मनोरंजन के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। फूड फेस्टिवल, झूले और अन्य खान-पान के स्टॉल प्रदर्शनी मैदान में स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक, परियोजना अधिकारी (डीआरडीए) सुरजीत सिंह, सहायक निदेशक हस्तशिल्प विकास निगम अपदेश ठाकुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत, जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed