फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Artist Kehar Singh will get the Best Theater Promoter Award

Kullu News: कुल्लू के रंगकर्मी केहर सिंह को मिलेगा बेस्ट थियेटर प्रमोटर अवार्ड

Tue, 22 Nov 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Artist Kehar Singh will get the Best Theater Promoter Award
कुल्लू के रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर व अन्य अभिनय करते। फाइल फोटो। - फोटो : Kullu
कुल्लू। प्रसिद्ध रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के रंगमंच में बेस्ट थियेटर प्रमोटर अवार्ड से नवाजा जाएगा। रंगकर्मी का नाम हरियाणा की संस्था सप्तक द्वारा किए सर्वे के आधार पर घोषित किया गया है। संस्था के अध्यक्ष विश्वदीपक त्रिखा ने यह सूचना अपने फेसबुक पेज पर सांझा की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस साल उनकी संस्था यह पुरस्कार आरंभ करने जा रही है, जिसमें इस बार हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड के रंगकर्मियों के कार्यों का सर्वे करके उन्हें बेस्ट थियेटर प्रमोटर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों का वितरण समारोह रोहतक में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, हिमाचल के बेस्ट थिएटर प्रमोटर पुरस्कार के लिए नाम घोषित होने पर केहर सिंह ठाकुर ने कहा कि यह पिछले 25 सालों से निरंतर किए रंगकर्म का पुरस्कार है। इस तरह के पुरस्कार और अधिक ऊर्जा से काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के बेनर तले सालों से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय नाट्योत्सवों का आयोजन किया जाता हैं। इसके अलावा बाल नाट्योत्सव, समर चिल्ड्रन थियेटर वर्कशाप, कुल्लू रंग मेला, जीरो बजट थियेटर का आयोजन भी किया जा रहा है। उधर, पुरस्कार की घोषणा होते ही केहर सिंह ठाकुर को बधाईयां देने वालों का तांता लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed