फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apply nitrogen fertilizer to the crop with weeding

निराई के साथ फसल में डालें नत्रजन खाद

Wed, 09 Feb 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Apply nitrogen fertilizer to the crop with weeding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू की लोअर बेल्ट में सैकड़ों बीघा भूमि पर प्याज का बीज तैयार हो रहा है। कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने उम्दा उत्पादन के लिए किसानों को निराई के साथ नत्रजन खाद डालने की सलाह दी है। साथ ही बांछित खरपतवार को भी निराई के वक्त निकाल दें। मौसम खुलते ही किसानों ने खेतों का रुख किया है।
प्याज के बढ़ते दाम के चलते किसानों का रुझान इसकी खेती की ओर बढ़ने लगा है। विगत सालों की अपेक्षा इस बार अधिक भू भाग पर प्याज का उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा जिले में प्याज के बीज को तैयार किया जा रहा है। कुल्लू जिले मेें बडे़ पैमाने पर प्याज के बीज का उत्पादन हो रहा है। बताया जा रहा कि जैन कंपनी किसानों को मुफ्त में प्याज के बल्व को मुहैया करवाती है। बीज तैयार होने पर कंपनी ही किसान से घर-द्वार पर खरीद फरोख्त करती है। इस साल समय पर बारिश और बर्फबारी के चलते प्याज के पौधों का विकास बेहतर हो रहा है। किसानों का कहना है कि फसल में घास भी काफी उग रहा है। किसान इन दिनों खेतों में निराई और खाद डालने में व्यस्त हो गए हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते किसान प्याज की फसल में नत्रजन खाद को डालें। घाटी के प्याज उत्पादक रोशन लाल, ओमप्रकाश, अमन, चमन व कमल आदि ने कहा कि इस साल बारिश और बर्फबारी अच्छी होने से प्याज बीज भी उम्दा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले के निचले इलाकों में प्याज का बीज कुछ सालों से बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों को फसल में उग रहे घास को निकाल कर निराई के साथ नत्रजन खाद को डालना चाहिए। इससे पौधों की बढ़ोतरी बेहतर तरीके से होगी और गुणवत्ता उम्दा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंजवीर ठाकुर, कृषि उपनिदेशक, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed