फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apply for BPL till 30th, approval will be done in Gram Sabha

Kullu News: बीपीएल के लिए 30 तक करें आवेदन, ग्रामसभा में होगा अनुमोदन

Fri, 18 Apr 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 18 Apr 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
Apply for BPL till 30th, approval will be done in Gram Sabha
पंचायत सचिवों को लोगों तक जानकारी पहुंचाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

विकास खंड नग्गर में बीपीएल सूची की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले के विकास खंड नग्गर में बीपीएल सूची की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीपीएल सूची की समीक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और समस्त पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए कि वे अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं, ताकि पात्र लोग योजना का वास्तविक लाभ प्राप्त कर सकें। योजना से कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे।

खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि उपमंडलाधिकारी मनाली की ओर से गठित तीन सदस्यीय समिति में पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। यह समिति प्राप्त आवेदनों की जांच करेगी। इच्छुक परिवार 30 अप्रैल तक आवश्यक दस्तावेजों एवं घोषणा-पत्र सहित संबंधित ग्राम पंचायत में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। समिति की ओर से जांच के बाद तैयार की गई सूची को 15 जून तक ग्राम पंचायत कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पां किया जाएगा, ताकि ग्रामीण जन सार्वजनिक रूप से इसे देख सकें और कोई आपत्ति हो तो उसे दर्ज करवा सकें। कहा कि प्रारंभिक सूची पर प्राप्त सुझावों और आपत्तियों की समीक्षा के उपरांत अंतिम अनुमोदन आगामी जुलाई माह में होने वाली ग्राम सभा में पारदर्शी ढंग से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed