फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apples are not reaching the big markets of the country

Kullu News: देश की बड़ी मंडियों तक नहीं पहुंच रहा सेब

Wed, 20 Aug 2025 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 20 Aug 2025 05:32 AM IST
विज्ञापन
Apples are not reaching the big markets of the country
कुल्लू-चंडीगढ हाईवे पर भुस्खलन से बंद हो रहा मार्ग। इससे सेब से भरे वाहन नहीं पहुंच पा रहे मडिय
कुल्लू। जिले में सेब सीजन जारी है लेकिन लगातार बारिश बागवानों के लिए आफत बनी हुई है। देश की बड़ी मंडियों तक सेब की फसल नहीं पहुंच पा रही है। कुल्लू-मंडी हाईवे चार दिनों से बार-बार बंद हो रहा है। इससे जिला कुल्लू के 250 से अधिक ट्रक हाईवे पर फंसे हुए हैं जो सेब की फसल को राजधानी दिल्ली, पंजाब और गुजरात आदि राज्यों के लिए जाएंगे। सेब से भरे ट्रक जिला मंडी तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। कुल्लू-मंडी के बीच हाईवे का अवरुद्ध होना बैरियर का काम कर रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, खराब मौसम को देखते हुए जिले के बागवानों ने सेब तुड़ान पर ब्रेक लगा दी है लेकिन जिन बागवानों ने सेब तुड़ान और पैकिंग कर सेब की पेटियां और कार्टन देश की मंडियों के लिए भेजी हैं, उनकी चिंता बढ़ने लगी है। इसके अलावा सब्जी मंडियों में जिन व्यापारियों ने सेब को खरीदकर बाहरी राज्यों के लिए भेजा है, वे भी हाईवे बंद होने से परेशानी में हैं। फसल के खराब होने से आर्थिक तौर पर नुकसान होने की अब उन्हें चिंता सताने लगी है। ट्रक यूनियन कुल्लू के उपाध्यक्ष विशाल ने कहा कि चार दिनों से जिला से बाहरी राज्यों के लिए निकले ट्रक बजौरा और मंडी के बीच फंसे हैं। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू और मंडी प्रशासन से फसलों से भरे ट्रकों को प्राथमिकता के आधार पर निकालने की अपील की जा रही है ताकि किसानों-बागवानों और ट्रक ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े।
विज्ञापन


मटर और गोभी फसलें भी फंसी
जिला कुल्लू से बाहरी राज्यों के लिए ट्रकों के माध्यम से भेजी जा रही मटर, गोभी और ब्रोकली जैसी फसलें भी हाईवे बंद होने से मंडियों तक नहीं पहुंच पाई हैं। इससे बागवानों के साथ किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed