फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple rates lower down 5 rupees per kg in Kullu

सेब के दामों में पांच रुपये तक की गिरावट

Mon, 27 Sep 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Apple rates lower down 5 rupees per kg in Kullu
Apple rates lower down 5 rupees per kg in Kullu
सेब के दामों में पांच रुपये तक की गिरावट
विज्ञापन

सब्जी मंडियों में रॉयल सेब 60 रुपये किलो तक बिका
सेब के अच्छे भाव न मिलने से बागवान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रॉयल सेब के दामों में दोबारा गिरावट आई है। बार-बार दाम गिरने से बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमवार को मंडियों में बढ़िया सेब को 60 रुपये तक के दाम मिले हैं। कश्मीर के सेब की बढ़ती आवक को भाव कम होने का कारण माना जा रहा है। कश्मीर का सेब बड़ी सब्जी मंडियों में आने का असर अब स्थानीय मंडियों में पर साफ दिखने लगा है। महज दो दिनों के भीतर ही सेब का भाव पांच रुपये तक कम हुआ है। बता दें कि जिले की फल मंडियों में सेब के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन पहले तक रॉयल सेब 65 रुपये किलो तक बिक रहा था। अब यही सेब घटकर महज 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।

जिले में सबसे बड़ी सब्जी मंडी बंदरोल और भुंतर में भी बागवानों को रॉयल सेब के बेहतर दाम नहीं मिल पा रहे हैं। कुछ दिनों सेब के भाव ने जरूर तेजी पकड़ी थी। लेकिन अब देशभर की मंडियों में कश्मीर का सेब पहुंचना शुरू हो गया है। जिसके चलते कुल्लू के लाल सेब की चमक फीकी पड़ गई है। हालांकि, कुल्लू में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी सेब का तुड़ान बाकी है। उम्मीद है जिले में सेब सीजन अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव तक चलेगा। बागवान बुधराम, दिले राम, मोहन, वेदराम ने कहा कि सेब के दाम गिरने से बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके बावजूद बागवान उम्मीद लगाए बैठे है कि आगामी दिनों में सेब के दामों में इजाफा होगा। उधर, कुल्लू और स्नोअर वैली आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष खुशाल ठाकुर ने कहा कि रॉयल सेब के दामों में पांच रुपये तक गिरावट आई है। 65 रुपये प्रतिकिलो बिक रहे सेब के दाम घटकर 60 रुपये रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed