फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   apple

मंडियों में नहीं आ रहे बागवान, जीप चालक बेच रहे उत्पाद

Tue, 28 Jul 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
apple
कुल्लू। कोरोना के कहर ने बागवानों को डरा दिया है। सीजन के दौरान मंडियों में उत्पाद के साथ आने वाले बागवानों की संख्या में 70 फीसदी कमी आई है। बागवान जीप चालक के पास ही अपना उत्पाद बेचने को दे रहे हैं। इससे पहले बागवान जीपों में स्वयं माल बेचने आते थे।
विज्ञापन

बागवान हर दिन का हिसाब जीप चालक से शाम को ले रहे हैं। अब बागवान सेब, नाशपाती की क्रेटों के साथ मंडी में आने से तौबा कर रहे हैं। बागवानों ने अपने उत्पाद बेचने का जिम्मा जीप चालक पर छोड़ दिया है। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में घाटी के किसान, बागवान महामारी को लेकर परेशान हैं। बागवान एक जीप में अपना सारा उत्पाद डाल रहे हैं। जीप चालक से मंडी में किस रेट में सेब बिका है, इसकी पूछताछ फोन के माध्यम से ली जा रही है। शाम के समय जीप चालक से हिसाब भी लिया जा रहा है। बागवानों के मंडियों में कम संख्या में आने से आढ़तियों को परेशानी नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि मंडियों में सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। लेकिन बोली के समय आढ़ती यूनियन को सामाजिक दूरी बनाए रखने में मुश्किल आ रही है। फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन कुल्लू सदर के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए भीड़ जुटाने से परहेज करना चाहिए। महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। संगठन की ओर से भी किसानों-बागवानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बागवानों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील
बंदरोल सब्जी मंडी में आढ़ती यूनियन के प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि कोरोना के डर से अब बागवान मंडियों में स्वयं उत्पाद बेचने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले बागवान अपने उत्पाद बेचने स्वयं आते थे। मंडी में आने वाले किसानों, बागवानों को कोरोना के लिए जारी हुए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed