फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   school function

गोपाल बेस्ट ब्वाय और प्रियंका बनी बेस्ट गर्ल

Wed, 07 Dec 2016 09:37 PM IST
कुल्लू/ उदयपुर
कुल्लू/ उदयपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
school function
school shimla - फोटो : अमर उजाला

राजकीय वरिष्ठ मध्यामिक स्कूल उदयपुर ने अपना वार्षिक समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया। एसडीएम उदयपुर विशाल शर्मा समारोह में बतौर मुख्य अथिति शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से नवाजा। इस मौके पर गोपाल को बेस्ट ब्वाय तथा प्रियंका को बेस्ट गर्ल के खिताब से नवाजा गया। वहीं पुलकित को खेलों मेें बेहतर प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश विद्यार्थी ने इससे पहले स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इस मौके पर जमा एक के प्रियंका, शिवानी और नवीन, जमा दो में वर्षा, रितिका और किरण को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


छठी में पुलकित, संजना, श्वेता, सातवीं में आंचल, स्नेह, सौरव, नौवी में आयुषी, रूबीना, हर्षल, पंकज और त्रिषणा को पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं खेलों में पुलकित को बेस्ट एथलीट के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं प्रियंका, संजना, सुचेता और किरण को छात्रा वर्ग में खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि पिछले करीब चार सालों से बोड़ॱर परीक्षाओं में स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडीएम विशाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed