फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   annapurna become the support of neddy and patient family members

जरूरतमंदों और तीमारदारों की सहारा बनी अन्नपूर्णा

Sun, 15 May 2022 09:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
annapurna become the support of neddy  and patient family members
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू की अन्नपूर्णा चैरिटेबल संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। संस्था इन दिनों क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रोजाना 120 से 150 तीमारदारों को निशुल्क भोजन खिला रही है। भोजन की यह व्यवस्था सुबह और शाम दोनों समय उपलब्ध रहती है। ऐसे में मरीजों के तीमारदारों को भोजन संबंधी परेशानी से नहीं जूझना पड़ता है। यहां पर करीब पांच साल से संस्था परिजनों का सहारा बनी है।
गौर रहे कि कोरोना काल में भी संस्था ने रोजाना हजारों लोगों को खाना खिलाया है, जिसमें तीमारदारों समेत जरूरतमंद, बाहरी राज्यों के कामगार और कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज शामिल थे। संस्था इसके लिए सरकार से किसी तरह की सहायता राशि या अनुदान भी नहीं ले रही है। जनता के सहयोग से ही अस्पताल में यह निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जब कोरोना काल मे लॉकडाउन के कारण सब बंद रहा, उस दौर में संस्था जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई। संस्था ने बजौरा से लेकर बंदरोल तक रोजाना हजारों लोगों की खाना खिलाया। हर एक कोविड सेंटर में भर्ती मरीज के लिए खाने की व्यवस्था की। अध्यक्ष विनीत सूद ने कहा कि संस्था कई वर्षों से समाजसेवा का कार्य कर रही है। मरीजों के तीमारदारों और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन करवाया जा रहा है। इस नेक कार्य के लिए संस्था को जनता का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति खा सकता है खाना
अस्पताल परिसर में अन्नपूर्णा संस्था भोजन की व्यवस्था करती है। यहां पर कोई भी व्यक्ति कभी भी खाना खा सकता है। किसी तरह की रोक-टोक नहीं है। बस उस व्यक्ति को अपने साथ थाली और गिलास लाना होता है।
30 सदस्यों की टीम कर रही काम
अन्नपूर्णा चैरिटेबल संस्था में 30 सदस्य सेवाएं दे रहे हैं। ये सभी सदस्य सुविधा अनुसार समय निकालकर समाजसेवा के कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। संस्था के सदस्य समाजसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

फोटो स्टेट और बिस्तरों की भी निशुल्क व्यवस्था
अन्नपूर्णा चैरिटेबल संस्था मरीजों और तीमारदारों को राहत प्रदान करने का कार्य कर रही है। मरीजों के दस्तावेजों की फोटो स्टेट करने के अलावा उनके लिए बिस्तरों की निशुल्क सुविधा भी उपलब्ध करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed