फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anjali and Aditya were the fastest in the 10 km race.

Kullu News: दस किमी रेस में अंजलि, आदित्य सबसे तेज दौड़

Wed, 26 Nov 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Nov 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Anjali and Aditya were the fastest in the 10 km race.
ढालपुर मैदान में हुई क्रॉस कंट्री स्पर्धा, 150 एथलीटों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

एथलेटिक्स संघ ने करवाई जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर मैदान में एथलीटों ने क्रॉस कंट्री स्पर्धा में दमखम दिखाया। एथलेटिक्स संघ ने जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री स्पर्धा करवाई।
इसमें बुधवार को जिले भर के 150 एथलीटों ने अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और ओपन वर्ग में उपस्थिति दर्ज करवाई। स्पर्धा में विजेता का खिताब पाने के लिए एथलीटों ने कड़ाके की ठंड में भी पसीना बहाया।
विज्ञापन

ओपन महिला वर्ग की दस किलोमीटर दौड़ में अंजलि ठाकुर प्रथम, दीक्षा द्वितीय और सोनी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में आदित्य ठाकुर ने पहला, मोल चंद ने दूसरा और मुकेश ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-20 महिला वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में मुस्कान ने प्रथम, श्वेता राणा ने द्वितीय और इंदु देवी ने तृतीय स्थान पाया। पुरुष वर्ग की आठ किलोमीटर दौड़ में रोहित ठाकुर ने पहला, परमीश कुमार ने दूसरा और सिकंदर ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 महिला वर्ग की चार किलोमीटर दौड़ में साक्षी ने प्रथम और रिहाना देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में यादव ने पहला, आयुष ने दूसरा और सुभाष ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-16 महिला वर्ग की दो किलोमीटर दौड़ में रीवा ठाकुन ने प्रथम, श्रेयांशी ने द्वितीय और अन्न्या ठाकुर ने तृतीय स्थान पाया। इसके अलावा पुरुष वर्ग में ईशान ठाकुर ने पहला, अमित ठाकुर ने दूसरा और प्रखर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल्लू जिला एथलेटिक्स संघ के महासचिव युवराज वर्मा ने कहा कि एथलीटों ने क्रॉस कंट्री स्पर्धा में दमखम दिखाया। उन्होंने कहा कि एथलीटों ने धैर्य और अनुशासन से विजेता का खिताब पाया है। इस दौरान नरेंद्र कुमार, पवन ठाकुर, रवीन ठाकुर, मीना शर्मा, निधि सिंह, मनिंद्र सिंह, एकलव्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed