फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   animal

दुधारू मवेशियों को मिलेगा संतुलित आहार

Sat, 19 Dec 2020 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
animal
कुल्लू। जिला कुल्लू में पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों के दुधारू मवेशियों के लिए संतुलित आहार उपलब्ध करवाया जाएगा। आहार पर पशुपालकों को सरकार की ओर से 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने दो योजनाओं के तहत करीब 70 लाख 90 हजार रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इससे जिले में कुल 1159 पशुपालक अपने दुधारू गाय व भैंस के लिए पोषक आहार ले पाएंगे।
विज्ञापन

पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति उप योजना व सामान्य श्रेणी बीपीएल योजनाएं चलाई हैं। योजनाओं के जरिये गर्भधारण करने वाली गाय व भैंस को स्वस्थ रखने के प्रयास किए जा रहे है। पशुपालन विभाग योजनाओं के तहत पात्र पशुपालकों को संतुलित आहार अनुदान पर वितरित करेगा। उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति उप योजना में 964 पशुपालकों को 260.141 मीट्रिक टन तथा सामान्य श्रेणी बीपीएल योजना में 195 पशुपालकों को 52.469 मीट्रिक टन आहार अनुदान पर वितरित किया जाएगा। हालांकि कुल्लू जिले के सैंज, भुंतर, रायसन, भुट्टी, गड़सा व पतलीकूहल के पशु चिकित्सालयों में आहार की खेप पहुंचा दी गई है। अनुसूचित जाति उप योजना के लिए विभाग ने 59 लाख व सामान्य श्रेणी बीपीएल योजना पर 11.90 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजीव नड्डा ने कहा कि जिले के पशुपालकों को अनुदान पर गर्भधारण करने वाले पशुओं के लिए संतुलित आहार उपलब्ध करवाया जाएगा। जिलाभर के पशु चिकित्सालयों में आहार की खेप पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed