फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Animal farmers made aware on rabies in Udaipur

Kullu News: उदयपुर में रेबीज पर जागरूक किए पशुपालक

Sun, 29 Sep 2024 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
Animal farmers made aware on rabies in Udaipur
लोगों से पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के पशु अस्पताल उदयपुर में विश्व रेबीज दिवस पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विभाग के उपनिदेशक डॉ. अमिताभ ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेबीज जैसी गंभीर बीमारी के प्रति पशुपालकों और आम जनता को जागरूक करना है। रेबीज जैसी घातक बीमारी से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाएं और इस बीमारी के प्रति सतर्क रहें। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों से संवाद भी किया। उनकी शंकाओं का भी निवारण किया।
इस मौके पर डॉ. आयुष ने रेबीज जैसी घातक बीमारी के लक्षण, रोकथाम और टीकाकरण के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेबीज एक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से संक्रमित जानवरों के काटने से फैलती है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पालतू पशुओं का नियमित रूप से टीकाकरण करवाएं, ताकि इस जानलेवा रोग से बचाव हो सके।
विज्ञापन

डॉ. अनुराग ने कहा कि रेबीज केवल पालतू जानवरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसानों के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकती है। उन्होंने इस बीमारी के फैलने के संभावित कारणों और इससे बचाव के उपायों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में डॉ. मनीषा वर्मा और डॉ. साक्षी भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed