{"_id":"6a73269025a08ecde0061995","slug":"an-agitation-will-be-launched-if-the-promotion-process-does-not-begin-within-ten-days-kullu-news-c-89-1-klu1002-183376-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दस दिन में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दस दिन में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो होगा आंदोलन
Thu, 06 Aug 2026 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। राज्य विद्युत बोर्ड में लंबे समय से लंबित तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नतियों के लिए कर्मचारी संघ ने बोर्ड प्रबंधन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। तय अवधि में मांगें नहीं मानी गई तो वे आंदोलन पर उतरेंगे।
तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष ठाकुर और जिला सचिव सुशील ठाकुर ने कहा कि बोर्ड में करीब 1200 आईटीआई एवं नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नतियां वर्षों से अटकी हुई हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। संशोधित पदोन्नति नियमों के बाद उत्पन्न विसंगतियों के कारण पात्र कर्मचारियों को अब तक पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है।
संघ ने मांग की है कि सभी विसंगतियों का शीघ्र समाधान कर लंबित पदोन्नतियां तत्काल प्रभाव से की जाएं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के भीतर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो जिला कुल्लू सहित पूरे प्रदेश के तकनीकी कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान भी तकनीकी कर्मचारी अपने नियमित कार्य पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे और बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं पर किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।