{"_id":"618ff34ebb040c355b1fea63","slug":"amount-worth-54-lakhs-verified-in-dohranala-s-gramin-bank-ambazzlement-case-in-kullu-kullu-news-sml3901468145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक मंडी में 54 लाख की राशि का हुआ वैरिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक मंडी में 54 लाख की राशि का हुआ वैरिफिकेशन
विज्ञापन
Amount worth 54 lakhs verified in Dohranala's Gramin Bank ambazzlement case in Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू के दोहरानाला स्थित ग्रामीण बैंक में लाखों रुपये के घपले की जांच कुल्लू पुलिस ने तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस के जांच अधिकारी ने ग्रामीण बैंक मंडी से उन लोगों की राशि का मिलान किया है जिन्होंने घपले का आरोप लगाया है।
बैंक से प्राप्त रिपोर्ट में 54 लाख की राशि का वेरिफिकेशन हुआ है। आगे की जांच पुलिस के साथ ग्रामीण बैंक ने भी अपने स्तर शुरू कर दी है। ग्रामीण बैंक दोहरानाला के 25 खाताधारकों ने पुलिस के पास अपनी राशि के घपले की शिकायत की है। इन लोगों ने पुलिस के पास 74 लाख की राशि बताई है जो बैंक मैनेजर ने उनके बैंक खाते से निकालकर ऑनलाइन जुआ में लगा दी।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि शिकायतकर्ता बैंक खाताधारकों की शिकायत पर पुलिस बैंक से रकम का मिलान कर रही है। अभी तक बैंक से 54 लाख की राशि का खाते से गायब होने का पता चला है। उन्होंने कहा कि बैंक मैनेजर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।