{"_id":"62c1bfd40412865d510b7c20","slug":"amidst-tight-security-the-candidates-arrived-for-the-examination-kullu-news-sml414089393","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में रविवार को पेपर लीक मामले के बाद दोबारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा करवाई गई। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार के निर्णय को सही करार दिया है। कहा कि पेपर लीक मामले के कारण युवाओं के भविष्य पर तलवार लटक गई थी, लेकिन सरकार ने युवाओं के हक में दोबारा परीक्षा करवाने का सही निर्णय लिया है। पिछली बार के मुकाबले इस बार की परीक्षा काफी कठिन रही है। प्रश्नपत्र में फेरबदल देखने को मिला।
परीक्षा के लिए जिस तरह की तैयारी की गई थी, वह कम पड़ गई है। अभ्यर्थी सुनील, रमेश, अलोक, सीमा, अनिता, यमुना और शांभवी ने कहा कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर को इस बार काफी मुश्किल बनाया है। परीक्षा में आए प्रश्नों के हिसाब से उत्तर देने के लिए भी एक घंटे का समय कम रहा।
विज्ञापन
पास करने के बाद भी दी परीक्षा
इस बार पिछली परीक्षा के मुकाबले काफी कठिन प्रश्न पूछे गए थे। पेपर लीक मामले के कारण अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिरा है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत भी दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है।
- अनु ठाकुर, अभ्यर्थी
परीक्षा करवाने का निर्णय उचित
पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा करवाने का निर्णय उचित रहा है। पेपर लीक मामलेे में कितने अभ्यर्थियों में प्रश्न पत्र बंटा होगा, इससे पात्र अभ्यर्थियों की ही समस्याएं बढ़ी, लेकिन दोबारा परीक्षा होने से अभ्यर्थियों ने राहत महसूस की है।
- आशा ठाकुर, अभ्यर्थी
प्रश्नपत्र हल करने के लिए मिला कम समय
पिछली बार के बजाय इस बार का प्रश्न पत्र हल करने में ज्यादा समय लगा। इस बार प्रश्न कठिन आए थे। प्रश्नों के हिसाब से उत्तर देने के लिए समय ज्यादा मिलना चाहिए था। प्रश्न कठिन और हल करने के लिए कम समय मिलने से अभ्यर्थियों की समस्या बढ़ी।
- दीवान, अभ्यर्थी
परीक्षा के लिए रहे पुख्ता इंतजाम
लिखित परीक्षा के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम रहे। परीक्षा केंद्र के बाहर ही कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। इसके उपरांत ही अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा से पूर्व चेकिंग करना जरूरी है।
- धनवीर, अभ्यर्थी