फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Amar Ujala swasthy abhiyan: The target of vaccination will be completed in three days

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : तीन दिन में पूरा होगा टीकाकरण का लक्ष्य

Fri, 29 Apr 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala swasthy abhiyan: The target of vaccination will be completed in three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति में महज तीन दिन के भीतर 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का दूसरे चरण का टीकाकरण पूरा होगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित कर अभियान की तैयारियां पूरी कर दी हैं, जबकि 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का दूसरे चरण का टीकाकरण शत प्रतिशत पूरा कर दिया है।

अब पांच से 11 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने फील्ड से डाटा मांगा है। इसको लेकर विभाग तैयारियों में जुट गया है। प्रदेश सरकार के आदेश आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पांच से 11 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू कर देगा। पहले चरण के तहत 12 से 14 वर्ष के 712 बच्चों को टीके की पहली डोज लगा दी है। 97 बच्चों को टीके की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। शेष बचे 615 बच्चों को तीन दिन के भीतर वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। बता दें कि लाहौल-स्पीति लगभग 13 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के दायरे में फैला हुआ है और क्षेत्रफल के हिसाब से हिमाचल को सबसे बड़े जिला है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग को एक-एक घर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई जगह सड़क सुविधा न होने से स्वास्थ्य विभाग की टीम पैदल चलकर घर-घर पहुंच रही है। जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीत वैद्य ने बताया कि 29 व 30 अप्रैल और दो मई को 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन के भीतर अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि पांच से 11 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण करने के लिए फील्ड से डाटा मंगवाया गया है। कहा कि सरकार के आदेश मिलते ही इस आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण अभियान भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed