{"_id":"68e00493ebb34886fa095935","slug":"all-four-murder-accused-sent-to-14-day-judicial-custody-kullu-news-c-89-1-ssml1015-158533-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे हत्या के चारों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे हत्या के चारों आरोपी
Fri, 03 Oct 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
सैंज में विवाहिता की हत्या के मामले में जिला अदालत में पेश किए आरोपी
जाहिला गांव की लापता युवावंती का पेड़ से लटका मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। घाटी की बनोगी पंचायत के जाहिला गांव में विवाहिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शुक्रवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को जिला अदालत में पेश गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस मामले को लेकर खुलकर कहने से बच रही है।
जानकारी के अनुसार विवाहित युवावंती (37) 12 अगस्त से सिलाई की दुकान देहुरी से घर जाते समय लापता हो गई थीं। इसके बाद 14 अगस्त को किसी व्यक्ति ने जाहिला गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में महिला को एक पेड़ से लटके देखा था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। उधर, इस घटना को लेकर ग्रामीण और महिला के परिजन भी हैरान थे। बताया जा रहा है कि जंगल से गुजरते समय लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने महिला को आरोपियों के साथ देखा था। उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया था। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसे चुप रहने के लिए कहा था और धमकी दी थी। इस बीच, उक्त कर्मचारी ने किसी अन्य व्यक्ति को यह बात बता दी। उधर, जाहिला गांव की महिला मंडल ने मामले की जांच के लिए धरना-प्रदर्शन भी किया।
मृतक महिला के भाई ने बहन की हत्या का आरोप जीजा रती राम पर लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पति मामले की सही जांच के लिए पुलिस को बोलता रहा। मामले ने तूल पकड़ा और महिला मंडल ग्रामीणों के विरोध के बाद एसपी ने डीएसपी आनी को मामले की जांच सौंपी। इसके बाद चार लोगों को दबोचा गया। पुलिस अधीक्षक डाॅ. गोकुलचंद्र कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस रिमांड के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
--