{"_id":"cb273eaa4edbb35db9a264abcef03717","slug":"alegation-on-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को बेवजह किया जा रहा तंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को बेवजह किया जा रहा तंग
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिकर्ण घाटी के डूंखरा में इन दिनों पुलिस की सख्ती से मलाणा के बाशिंदे
विज्ञापन
परेशान हो उठे हैं। स्थानीय निवासी एवं देव सेवा संस्था के अध्यक्ष जयचंद
का कहना है कि पुलिस ड्यूटी के नाम पर पुलिस डूंखरा में मलाणावासियों को
बेवजह परेशान कर रही है। बेशक पुलिस को अपराधी किस्म के लोगों पर नजर रखने
का कानूनी अधिकार है, लेकिन डूंखरा से गुजरने वाले सभी वाहनों को तलाशी के
नाम पर घंटों लाइन में खड़ा कर लोगों को ठंड में ठिठुरने पर मजबूर किया जा
रहा है।
कई बार तो महिला पुलिस की गैर मौजूदगी में शारीरिक तलाशी ली जा रही है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में चरस के मामलों की अधिकता रहने से पुलिस को अभियान चलाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस काम करे तो सवाल उठते हैं अगर न करे तो भी लोग सवाल उठाते ही रहते हैं। फिर भी उन्होंने इस मामले की तह तक जाने की बात कही है।