फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Albendazole was administered to one lakh children and adolescents.

Kullu News: एक लाख बच्चों-किशोरों को खिलाई एल्बेंडाजोल

Tue, 24 Feb 2026 10:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Albendazole was administered to one lakh children and adolescents.
कुल्लू। जिले में कृमि मुक्ति के तहत शून्य से 19 साल तक के 1,22,446 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की दवा उपलब्ध करवाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 1,03,416 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल खिलाने और 24,521 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा था। इनमें 99,035 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाकर 95 और 23,411 बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाकर 96 फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, महिला-पुरुष स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाने में सहयोग किया। किसी कारणवश स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को उनके घर पर यह गोली खिलाई गई है। कुल्लू में 23 फरवरी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस मनाया।
विज्ञापन

इसमें पांचों स्वास्थ्य खंडों में स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से बच्चों और किशोरों को दवा खिलाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने और विटामिन-ए की दवा पिलाने से उनमें एनीमिया और पेट दर्द की कोई शिकायत नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
किस खंड में कितने बच्चों को मिली एल्बेंडाजोल
खंड लड़की लड़का कुल संख्या
आनी 5521 5592 11113
बंजार 7498 7355 14853
जरी 14473 14518 28991
नग्गर 12753 12774 25527
निरमंड 5019 5095 10114
कुल्लू अस्पताल 4271 4166 8437
...
किस खंड में कितने बच्चों को मिली विटामिन-ए
खंड लड़की लड़का कुल संख्या
आनी 1186 1347 2533
बंजार 1688 1685 3373
जरी 3358 3841 7199
नग्गर 3024 3102 6126
निरमंड 420 1415 2835
कुल्लू अस्पताल 685 660 1345
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed