फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Albendazole to be administered on the 18th: Surjit

अब 18 को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल : सुरजीत

Mon, 14 Sep 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Albendazole to be administered on the 18th: Surjit
कुल्लू। बरसात के चलते अगस्त में प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अब 18 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। एक से पांच वर्ष तक के 24,171 बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से दवा पिलाई जाएगी। वहीं, छह से 19 वर्ष तक के 47,300 बच्चों और किशोरों को स्कूलों में नियुक्त नोडल अध्यापकों के माध्यम से एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल से बाहर रहने वाले छह से नौ वर्ष के 144 और 10 से 19 वर्ष के 1,521 बच्चों के अलावा झुग्गी-झोपड़ियों और प्रवासी कामगारों के बच्चों को भी अभियान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूलों में साफ-सफाई रखने और पेयजल टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा और आईसीडीएस अधिकारी कुंदन लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed