फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After two months, the bus started running between Banjar and Gushaini.

Kullu News: दो महीने बाद बंजार से गुशैणी के बीच चली बस

Wed, 15 Oct 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 15 Oct 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
After two months, the bus started running between Banjar and Gushaini.
पेखड़ी तक बस के लिए अभी करना होगा इंतजार
विज्ञापन

लोगों को टैक्सियों के महंगे सफर से मिली निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। करीब दो महीने बाद बंजार से गुशैणी के बीच एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो गई है। बस सेवा शुरू होने से तीर्थन घाटी की सात पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामीण को अब टैक्सियों में महंगा सफर नहीं करना पड़ेगा। अब तक गुशैणी से बंजार तक लोग टैक्सी में ही महंगा सफर कर रहे थे। हालांकि पेखड़ी तक बस चलने के लिए ग्रामीणों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि बंजार मुख्यालय से चलने वाली एचआरटीसी की यह बस पेखड़ी तक जाती थी। आपदा के बाद सड़क की हालात बेहद खराब बनी हुई है। सड़क को दुरुस्त करने में काफी समय लगा। इसके चलते बस सेवा शुरू होने में देरी हुई। हालांकि इससे पहले भी बस को चलाने का प्रयास किया गया। सड़क में खराब स्थिति होने के कारण लोगों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। घाटी वासी रेवत राम, प्रेम सिंह, रवि और आदर्श ने कहा कि बस सेवा बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर नौकरीपेशा लोग और स्कूली विद्यार्थी परेशान थे। टैक्सी न मिलने की सूरत में लोगों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा था। बस फिलहाल गुशैणी तक चल रही है। बंजार से चलने वाली इस बस को पेखड़ी तक चलाया जाए। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन से मांग की है कि बस को नियमित रूप से चलाया जाए जिससे लोगों को मुश्किलें न आएं। उधर, ग्राम पंचायत शरची की प्रधान रामेश्वरी ठाकुर ने कहा कि बंजार से गुशैणी के बीच चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed