फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After petrol, diesel is also close to a century

पेट्रोल के बाद डीजल भी शतक से करीब

Sun, 31 Oct 2021 06:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
After petrol, diesel is also close to a century
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी के एकमात्र पेट्रोल पंप छुरपक में पेट्रोल 110 और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पास पहुंच गया है। रविवार को पंप पर पेट्रोल के दाम 108. 75 तथा डीजल 99.05 रुपये प्रति लीटर रहे।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ने से वाहन चालकों, किसानों, बागवानों और गृहणियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। बता दें कि लाहौल में पेट्रोल ने शतक लगाया है। डीजल भी इस दौड़ में पीछे नहीं है। डीजल महज 95 पैसे दूर चल रहा है। बेलगाम महंगाई की मार से केवल वाहन मालिक ही नहीं, किसान-बागवान व आम जनता भी प्रभावित हो रही है। मालवाहक वाहनों के किराये में भी रोजाना वृद्धि हो रही है। आधुनिकता के इस दौर में कृषि एवं बागवानी के लगभग सभी कार्य मशीनीकरण पर ही निर्भर है। उपकरणों को चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल की जरूरत रहती है। लेकिन तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण किसानों-बागवानों की दिक्कतें भी बढ़ी है। इसके अलावा रसोई गैस के बढ़ते दाम गृहणियों के लिए परेशानी बन गया है। लोग महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को कोसने लगे हैं। त्रिलोकनाथ की राम देवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। चंद्रावैली की सुमन और संगीता ने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने घर का सारा बजट बिगाड़ दिया है। उधर, पट्टन घाटी के रमेश लाल और वीर सिंह ने कहा कि लाहौल घाटी में 80 फीसदी के करीब लोग कृषि एवं बागवानी पर निर्भर हैं। कृषि व बागवानी के कार्यों में अब उपकरणों का उपयोग अधिक हो रहा है। उपकरणों को चलाने के लिए किसानों-बागवानों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed