{"_id":"6973ad19dee6864bc40bd452","slug":"adolescents-and-youth-will-be-alert-against-hiv-drug-addiction-kullu-news-c-89-1-ssml1015-167274-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एचआईवी-नशे के खिलाफ सजग होंगे किशोर और युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एचआईवी-नशे के खिलाफ सजग होंगे किशोर और युवा
Fri, 23 Jan 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मिलकर कर रहे हैं प्रयास
20 रेड रिबन क्लब निभाएंगे इसमें अपनी अहम भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में एचआईवी एड्स जैसी जानलेवा महामारी को मात और नशे के खिलाफ जागरूकता लाई जाएगी। इसके लिए खासकर हर किशोर और युवा को सजग किया जाएगा।
इसमें जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों में स्थापित 20 रेड रिबन क्लब अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। स्वास्थ्य विभाग रेड रिबन क्लब के माध्यम से विद्यालय, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को जागरूक करेगा।
जिले को एचआईवी एड्स और नशा मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है। इन कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के साथ रेड रिबन क्लब को भी शामिल किया गया है। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी महाविद्यालयों, विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। विद्यार्थियों-प्रशिक्षुओं को एड्स रोग के नए पहलुओं और वर्तमान में इसकी स्थिति के बारे में जागरूक करेंगे ताकि जिला को एचआईवी मुक्त बनाया जा सके। नशे के दुष्प्रभावों से भी उन्हें सजग किया जाएगा और इसके सेवन से दूर रहने की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि एचआईवी और नशा पर चोट जागरूकता से होगी। इसके लिए सिर्फ विभाग ही नहीं आम जनता को भी आगे आना होगा। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि वह इस जानलेवा बीमारी और नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाएं।
--
31 दिसंबर तक चलाया जागरूकता अभियान
जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में एचआईवी और नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान जारी रखे जा रहे हैं। हाल ही में आम जनता खासकर युवाओं, ट्रक, बस और टैक्सी चालकों को एड्स और नशे के खिलाफ सजग किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान विगत 31 दिसंबर तक जारी रहा। आगामी समय में भी जागरूकता कार्यक्रम निरंतर हाेंगे। -डाॅ. रणजीत ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी