फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Admission open for MA English and Political Science

एमए अंग्रेजी और राजनीति साइंस के दाखिले शुरु

Sat, 13 Aug 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Admission open for MA English and Political Science
Admission open for MA English and Political Science
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में एमए अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र संकाय में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विद्यार्थी 16 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी अधिसूचना कुल्लू कॉलेज प्रबंधन ने जारी कर दी है। विद्यार्थियों को कॉलेज के पोर्टल पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले दिन शनिवार को 20 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। जिले के चार महाविद्यालय कुल्लू, हरिपुर, बंजार और सैंज में विद्यार्थी स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 18 अगस्त तक दाखिले ले सकते हैं।

बीते दिनों प्रदेश विश्वविद्यालय ने दाखिले की तिथि को बढ़ाया है। जिसके बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि सभी कॉलेजों में पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। कुल्लू कॉलेज प्राचार्य रोशन लाल ने बताया कि एमए अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र संकाय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 16 अगस्त शाम 05:00 बजे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed