{"_id":"6a64fc8b3362a093fe046f1e","slug":"administration-wakes-up-after-kadunala-accident-schedule-to-be-prepared-for-blasting-operations-kullu-news-c-89-1-ssml1015-182425-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कडूनाला हादसे के बाद जागा प्रशासन, अब ब्लास्टिंग के लिए बनेगी समयसारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कडूनाला हादसे के बाद जागा प्रशासन, अब ब्लास्टिंग के लिए बनेगी समयसारिणी
विज्ञापन
कुल्लू। संसारी-किलाड़-थिरोट-तिंदी बीआरओ सड़क पर 24 जुलाई को हुए दर्दनाक हादसे के बाद चंबा और लाहौल-स्पीति प्रशासन हरकत में आए हैं। हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद शनिवार सुबह उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल पांगी पहुंचे। यहां उन्होंने आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीम के साथ बैठक की। इसके बाद अधिकारियों के साथ हादसा स्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद अब बीआरओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से तिंदी-शौर सीमा के कडूनाला क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 300 मीटर हिस्से में लगातार ब्लास्टिंग की जा रही थी। ब्लास्टिंग के लिए कोई निर्धारित समय तय नहीं है। इससे पूरा पहाड़ कमजोर हो गया और हर समय हादसे का खतरा बना रहा। पांगी के लोगों मान सिंह, देवराज, सुरेश कुमार, पवन राणा, विजय कुमार, अमर देई, रीता कुमारी, सुरदेव व अमरनाथ ने बताया कि ब्लास्टिंग के लिए समय निर्धारित किया गया होता और उस दौरान यातायात रोका जाता, तो जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता था।
पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कडूनाला हादसे को लेकर प्रदेश सरकार और सीमा सड़क संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अनियोजित ब्लास्टिंग का मुद्दा वह कई बार सरकार के समक्ष उठा चुके हैं, लेकिन समय रहते इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। यदि पहले ही आवश्यक कदम उठाए गए होते तो शायद इस तरह की दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी। आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीम ने बताया कि बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही ब्लास्टिंग के लिए निर्धारित समयसारिणी बनाई जाएगी। तय दिन पर सड़क चौड़ीकरण के लिए ब्लास्टिंग की जाएगी। उस दौरान तिंदी से पांगी की ओर सभी सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। केवल एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को ही मार्ग से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। संवाद