{"_id":"67f405aca491be7bf4063b15","slug":"administration-should-allow-tourists-to-go-to-shinkula-top-kullu-news-c-89-1-klu1001-144928-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटकों को शिंकुला टॉप तक जाने की अनुमति दे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटकों को शिंकुला टॉप तक जाने की अनुमति दे प्रशासन
Mon, 07 Apr 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन अधिकारी का पद भी जल्द भरने की उठाई मांग
केलांग में प्रशासन और पर्यटन कारोबारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। घाटी में पर्यटन को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग और पर्यटन कारोबारियों ने सोमवार को केलांग में बैठक की। कार्यकारी पर्यटन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण प्रशासन ने तहसीलदार केलांग को अपने प्रतिनिधि के तौर पर भेजा।
इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी का पद भरने और कचरा प्रबंधन की मांग उठी। दरअसल, लाहौल-स्पीति में अभी तक जिला पर्यटन अधिकारी का पद नहीं भरा गया है। लाहौल होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष रिगजिन हायरपा ने कहा कि जिले में पर्यटन से जुड़ीं गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। शिंकुला दर्रा होकर मंगलवार को ट्रैफिक शुरू होने जा रहा है। ऐसे में पर्यटकों को जिला प्रशासन शिंकुला टॉप तक जाने की अनुमति प्रदान करे।
लेह रूट पर दीपक ताल तक सैलानियों को जाने की अनुमति दी जाए। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर लद्दाख, कारगिल, जांस्कर, पांगी और मनाली के पर्यटन उद्यमियों और ट्रैवल एजेंसियों का एक टूरिज्म फेस्टिवल होना चाहिए। साथ ही अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, केलांग, दारचा और उदयपुर में पर्यटन सूचना केंद्र जल्द खोला जाए। कैंप और होटल संचालक शरब ग्यालसन ने कहा कि टूरिज्म विभाग आधिकारिक वेबसाइट बनाए, जिसमें लाहौल के सभी होटल, होम स्टे, कैंप की जानकारी हो। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तंजिन करपा ने कहा कि जल्द प्रशासन के साथ एक और बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
--