फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Administration opened Sissu-Keylong road to tourists for two hours

प्रशासन ने पर्यटकों को दो घंटे के लिए खोला सिस्सू-केलांग मार्ग

Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Administration opened Sissu-Keylong road to tourists for two hours
बर्फ से लकदक केलांग से दारचा मार्ग पर गुजरती निगम की बस। संवाद - फोटो : Kullu
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सैलानियों के लिए सिस्सू से आगे केलांग तक जाने की अनुमति दी है। सिस्सू से आगे मात्र दो घंटे तक ही पर्यटक सैर सपाटा कर सकेंगे। मनाली के सोलंगनाला से आगे की अनुमति भी सुबह दस से दोपहर दो बजे तक तय की है।
विज्ञापन

टनल के आसपास के साथ लाहौल घाटी में बर्फ जमने से फिसलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। हालांकि मंगलवार को कुछेक पर्यटक वाहने सिस्सू से आगे केलांग के बीच निकले। लेकिन उन्हें 12 बजे से पहले ही वापस आना पड़ा। इसके लिए प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस की तैनाती की है। पर्यटकों को लाहौल की वादियों में जमावड़ा लगा हुआ है। मंगलवार को पर्यटकों ने नोर्थ पोर्टल, गुफा होटल और सिस्सू में खूब मस्ती की।
विज्ञापन

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में सैलानियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां पर जमी बर्फ को देखकर पर्यटक बड़ी संख्या में टनल होकर लाहौल में प्रवेश कर रहे हैं। सोमवार को 12 घंटे के भीतर 4266 से अधिक वाहन अटल टनल से गुजरे हैं। इनमें राज्य के 2610 वाहन जबकि राज्य के बाहर के 1656 वाहन शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के पर्यटक वाहनों को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक लाहौल घाटी में प्रवेश करने की अनुमति है। दो बजे से पहले पर्यटकों को घाटी को छोड़कर मनाली लौटना होगा। कहा कि पर्यटक वाहनों को सिस्सू से आगे और केलांग तक केवल सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक यात्रा करने की अनुमति होगी। लाहौल और पांगी के स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed