फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Administration alert on jaundice cases in the city

Kullu News: शहर में पीलिया के मामलों पर प्रशासन सतर्क

Tue, 21 Jul 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Administration alert on jaundice cases in the city
कुल्लू। जिला मुख्यालय में पीलिया के मामले सामने आने के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मंगलवार को उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को जिले की सभी पेयजल योजनाओं का तत्काल क्लोरीनेशन सुनिश्चित करने, जल भंडारण टैंकों की नियमित एवं वैज्ञानिक तरीके से सफाई करवाने तथा पेयजल स्रोतों और पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। जहां भी पेयजल में किसी प्रकार की अशुद्धि की संभावना हो, वहां तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर क्लोरीन की गोलियों का वितरण करने को कहा गया।
विज्ञापन

जलजनित रोगों से बचाव के लिए नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल उबला हुआ अथवा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल ही प्रयोग करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ पीलिया के मरीजों के उपचार एवं निगरानी में जुटा हुआ है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बैठक में एडीएम सुरजीत सिंह राठौर, सहायक आयुक्त जयबंती, सीएमओ रंजीत ठाकुर, अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर, अधिशासी अभियंता अमित कुमार, उपनिदेशक शिक्षा देश राज और सुरिंदर शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed