फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Accused of killing an elderly man by strangling him with a mobile charger arrested from Haryana

Kullu News: मोबाइल चार्जर से गला घोंट बुजुर्ग की हत्या का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Mon, 26 May 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 26 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing an elderly man by strangling him with a mobile charger arrested from Haryana
मामले में अभी तक दो लोगों को काबू कर चुकी है पुलिस, तीसरे की तलाश जारी
विज्ञापन

पुलिस ने सिरसा में पकड़ा आरोपी, होमस्टे चला रहे बुजुर्ग दंपती पर किया था हमला
चार दिन की रिमांड पर भेजा, तीसरे आरोपी की लोकेशन का लगाया जा रहा पता

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी के अति दुर्गम क्षेत्र रशोल में माेबाइल चार्जर से गला घोंटकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के सिरसा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी अभी हाथ नहीं आया है। एक व्यक्ति को पुलिस ने हत्या के कुछ दिन बाद ही दबोच लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बीते रविवार को रिंकू (31) पुत्र मदन लाल निवासी नौलथा तहसील इशराना, जिला पानीपत, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कुल्लू लाया गया है। सोमवार को उसे कुल्लू की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस पूछताछ कर रही है। तीसरे आरोपी की लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि सात जनवरी की आधा रात को हुई वारदात में बुजुर्ग दंपती का मोबाइल चार्जर से गला घोंट दिया गया था। इसमें महिला की मौत हो गई थी। उनके पति को घायल अवस्था में कुल्लू अस्पताल इलाज किया गया। बुजुर्ग दंपती रशोल गांव के पास अपना होमस्टे चलाता था। इस वारदात में बुजुर्ग महिला गांगी देवी (60) को मौत हो गई थी। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने हरियाणा से सिरसा से रिंकू नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed