फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ABVP protests over student murder case

Kullu News: छात्रा हत्याकांड को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

Fri, 17 Apr 2026 05:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
ABVP protests over student murder case
कुल्लू महाविद्यालय में सरकाघाट में रिया हत्या मामले को लेकर मुंह में काली पट्टी बाधकर हाथों में
कुल्लू। जिला मंडी के सरकाघाट में छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या के मामले को लेकर वीरवार को कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुल्लू कॉलेज में धरना देते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार छात्राओं और महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। एबीवीपी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजना ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट में छात्रा सिया गुलेरिया की सरेआम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की ओर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गहन जांच कर जल्द सच्चाई सामने लाई जाए और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed