फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A vicious person took away jewelery from Hanuman temple, captured in CCTV

Kullu News: हनुमान मंदिर जरड़ से आभूषण ले उड़ा शातिर, सीसीटीवी में हुआ कैद

Tue, 20 Aug 2024 04:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:09 PM IST
विज्ञापन
A vicious person took away jewelery from Hanuman temple, captured in CCTV
योजनाबद्ध तरीके से दिया चोरी को अंजाम, चेहरा ढककर पहुंचा था शातिर
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की शिकायत, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नग्गर में माता त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर से साढ़े तीन किलो चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि भुंतर के हनुमान मंदिर जरड़ में भी चोरी हो गई। मंदिर से शातिर चांदी की जलेरी, राम सिंहासन और छत्र चोरी कर ले गए हैं। घटना 18 अगस्त रात की है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी की वारदात को योजनाबद्ध तरीके से दिया गया।
प्रकाश चौधरी निवासी जरड़, डाकघर पिपलागे ने पुलिस को शिकायत दी कि 19 अगस्त सुबह जब वह हनुमान मंदिर जरड़ में पूजा करने पहुंचे तो देखा की चोरी हुई है। शातिर हनुमान मंदिर के साथ बने शिवजी के मंदिर से शिवलिंग पर लगने वाली चांदी की जलेरी, राम सिंहासन और छत्र चोरी कर ले गए हैं। इसकी कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो यहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसमें एक कैमरे में शातिर कैद हुआ है।
विज्ञापन

शातिर ने मंदिर में घुसने से पूर्व अपने शरीर को ढक लिया था। साथ ही मुंह भी ढका था। शातिर सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हुए अंदर आया और यहां लगाए गए डीवीआर को भी साथ ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
मंदिरों में देवी-देवताओं के आभूषणों के चोरी होने से देव समाज चिंतित हो गया। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि ऐसी घटना देव समाज के लिए खतरनाक है। मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस और देवसमाज को मिलकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed