{"_id":"6658862f876c3dbec50d84bf","slug":"a-tree-broken-by-the-storm-fell-on-the-temple-kullu-news-c-89-1-klu1001-123763-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अंधड़ से टूटा पेड़ मंदिर पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अंधड़ से टूटा पेड़ मंदिर पर गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराहल घाटी के गांव माहिश में देवता माहुटी नाग के मंदिर को पहुंचा नुकसान
अंधड़ से टूटा पेड़ मंदिर पर गिरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। खराहल घाटी के गांव माहिश में वीरवार को अंधड़ चलने से देवता माहुटी नाग के मंदिर पर अचानक बड़े पेड़ का हिस्सा टूटकर गिर गया। इससे मंदिर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। मंदिर को करीब एक साल पहले ही तैयार किया गया था। इसकी देवविधि से प्रतिष्ठा भी हुई थी।
गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी हेम राज शर्मा का कहना है कि माहिश गांव में देवता का मंदिर रास्ते के साथ ही है। यहां से ग्रामीणों की आवाजाही दिनभर रहती है, लेकिन वीरवार को अंधड़ के चलते पेड़ का हिस्सा टूटकर मंदिर पर गिर गया। वीरवार को दिन के समय गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश के साथ अंधड़ चला। अंधड़ के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अंधड़ चलने के कारण कई जगहों पर बड़े पेड़ों की टहनियां भी टूटीं। कुल्लू शहर में अंधड़ चलने के कारण लोगों को धूल का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद हल्की बारिश की फुहारों के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। देश-विदेश से कुल्लू-मनाली की वादियों में घूमने आए पर्यटकों ने बदले हुए मौसम का भरपूर आनंद लिया। संवाद