फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A person of Nepal origin found hanging

Kullu News: फंदे पर लटका मिला नेपाल मूल का व्यक्ति

Sun, 28 Jul 2024 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
A person of Nepal origin found hanging
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली के वामतट पर जगतसुख से ऊपर पहाड़ी पर स्थित भनारा गांव में एक नेपाल मूल का व्यक्ति फंदे पर लटका मिला है। व्यक्ति भनारा गांव में एक बगीचे में चौकीदारी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सुनील नाम का चौकीदार बगीचे में बने घर के बरामदे में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मनाली थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed